सर्वोदय किसान इण्टर कॉलेज, जावली गाज़ियाबाद

We Create Better Future

विद्यालय की स्थापना वर्ष 1978 में प्रधान रघुवीरा सिंह जी को उनके पुत्र श्री पृथ्वी सिंह कसाना एवं ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों ने लड़कियों की शिक्षा के अभाव को देखते हुए विद्यालय की स्थापना का एक प्रस्ताव रखा कि लड़कियां ग्राम में 1 ग्राम के आसपास कक्षा 5 के बाद शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई विद्यालय नहीं है इसलिए ग्राम की लड़कियां कक्षा 5 के बाद शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती उसके बात प्रधान रघुवीरा सिंह जी विद्यालय स्थापना के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन विद्यालय के नाम रजिस्ट्री कर दी जिस की माप लगभग 6 बीघा थी उसके बाद श्री पृथ्वी सिंह कसाना जी ने इस विद्यालय को शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूर्ण रूप से संचालित कर दिया आज यह विद्यालय कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा का प्रचार कर रहा है इस विद्यालय का लाभ विशेषकर ग्राम व आसपास की लड़कियों को हो रहा है इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर लड़के और लड़कियां ने विभिन्न सरकारी विभागों व राजनीतिक व खेल के क्षेत्रों में एवं सामाजिक कार्यों में विशेष कीर्तिमान स्थापित किए हैं इस विद्यालय में विशेष रुप से लड़कियों ने शिक्षा ग्रहण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है |

सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज जावली, गाज़ियाबाद की स्थापना सन 1978 में हुई | विद्यालय का प्रबंधन निज संस्थान द्वारा किया जाता रहा है । विद्यालय को सन 1980 में जूनियर हाईस्कूल की मान्यता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज से मिली। सन् 1985 में विद्यालय को हाईस्कूल की मान्यता एवं सन् 2001 में विद्यालय को इंटर कला एवं वाणिज्य वर्ग की मान्यता मिली |
सन 2000 में यह विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा वित्तविहीन वर्ग में सम्मलित कर लिया | यह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के साकेत ब्लॉक में स्थित है। विद्यालय कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के ग्रेड हैं। विद्यालय सह-शैक्षिक है और इस विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिंदी है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 750 छात्र एवं छात्राएँ अध्ययनरत हैं |
विद्यालय के विकास में 1978 ई0 से लेकर आज तक प्रबंध तंत्र में रहने वाले सभी महानुभावों ने विद्यालय की उन्नति के लिए विशेष प्रयास किए हैं जिनमें संस्थापक स्व० श्री रघुवीरा सिंह जी, श्री पृथ्वी सिंह कसाना एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता | वर्तमान में अध्यक्ष श्री सतीश कुमार, प्रबन्धक श्री पृथ्वी सिंह कसाना एवं प्रधानाचार्य श्री नवीन प्रकाश के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नित नयी ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है |